रांची: झारखंड की सुरीली आवाज़ और बेहतरीन व्यक्तित्व के लिए पहचान बनाने वाले वर्सेटाइल सिंगर फर्ज़ान खान को महाबली एंटरटेनमेंट की ओर से झारखंड आइकॉनिक अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके लिए संगीत के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों का गौरवपूर्ण सम्मान है।
फर्ज़ान खान अपनी मधुर आवाज़, शानदार गायकी और विविधतापूर्ण अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी आवाज़ में ऐसी मिठास और कशिश है, जो सीधे श्रोताओं के दिल तक पहुंचती है। उनकी गायकी में भावनाओं का ऐसा खूबसूरत मेल देखने को मिलता है, जो किसी भी महफिल को यादगार बना देता है। अलग-अलग तरह के गीतों को अपनी आवाज़ में ढालने की उनकी क्षमता उन्हें एक वर्सेटाइल सिंगर के रूप में खास पहचान दिलाती है।
यह सम्मान उनके लिए बेहद खुशी और गर्व का पल है
फर्ज़ान खान ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खुशी और गर्व का पल है। उन्होंने महाबली एंटरटेनमेंट के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसा सम्मान कलाकारों को आगे बढ़ने और बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है।





