बंद घर में हुई चोरी का चुटिया पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र में बंद घर में हुई चोरी का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामला विंध्यवासिनी नगर रोड नंबर-4 का है, जहां पंकज कुमार के बंद घर को चोरों ने निशाना

चुटिया पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र में बंद घर में हुई चोरी का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामला विंध्यवासिनी नगर रोड नंबर-4 का है, जहां पंकज कुमार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।घटना की सूचना के बाद चुटिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

also read: सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे योगदा सत्संग आश्रम, स्वामीजी से की मुलाकात, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का किया परिभ्रमण

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार शर्मा, पिता- मथुर प्रसाद और दिलीप कुमार, पिता- स्व. रामबली महतो के रूप में हुई है। दोनों का पता न्यू मधुकम, स्वर्ण जयंती नगर रोड नंबर-5, सुखदेवनगर, रांची बताया गया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

also read : हुंडरू तालाब में नहाने के दौरान डूबा व्यक्ति, NDRF ने निकाला शव

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *