सरायकेला के नए SP मनोज स्वर्गियारी ने संभाला पदभार, अपराध पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का ऐलान

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज स्वर्गियारी ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आदित्यपुर थाना का औचक निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक

SP

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज स्वर्गियारी ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आदित्यपुर थाना का औचक निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More : जनजातीय-क्षेत्रीय भाषाओं के संवर्द्धन के लिए सामूहिक पहल जरूरी : बंधु तिर्की

निरीक्षण के दौरान SP मनोज स्वर्गियारी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

नए SP ने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त बढ़ाने, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से काम करेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे।

हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद हुआ बदलाव

गौरतलब है कि हाल ही में हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे। विपक्ष और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की थी। जनाक्रोश और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर तत्कालीन एसपी निधि द्विवेदी को पद से हटाया गया। उनकी जगह मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.