रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर FJCCI की ओर से शुक्रवार को काली मंदिर चौक, एमजी मार्ग में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मेन रोड व्यवसायी संघ के सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, स्वावलंबन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। सभी ने बापू के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
Read More : जितिया पर्व पर दामोदर नदी में हादसा, 16 वर्षीय युवती लापता
समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान का संकल्प
कार्यक्रम में सदस्यों ने समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान महात्मा गांधी के विचारों और उनके बताए सिद्धांतों को याद किया गया। FJCCI के महासचिव रोहित अग्रवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी।





