जितिया पर्व पर दामोदर नदी में हादसा, 16 वर्षीय युवती लापता

धनबाद : सुदामडीह थाना क्षेत्र के अमलाबाद में शुक्रवार को जितिया पर्व के दौरान दामोदर नदी में स्नान करने गई 16 वर्षीय युवती सोनाक्षी कुमारी के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी किनारे जुट गए

जितिया पर्व
नदी किनारे जुटे ग्रामीण

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

धनबाद : सुदामडीह थाना क्षेत्र के अमलाबाद में शुक्रवार को जितिया पर्व के दौरान दामोदर नदी में स्नान करने गई 16 वर्षीय युवती सोनाक्षी कुमारी के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी किनारे जुट गए और युवती की तलाश शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार सोनाक्षी लोदना स्थित अपनी नानी के घर आई थी। जितिया पर्व को लेकर परिवार के अन्य सदस्य भी दामोदर नदी में स्नान करने पहुंचे थे।

Read More : रांची की बापू वाटिका में गांधी जयंती पर राज्यपाल और CM ने किया नमन

स्नान के दौरान नदी में डूबी युवती

परिवार के सदस्यों के साथ नदी में स्नान करने के दौरान सोनाक्षी के डूबने की घटना हुई। इसी दौरान एक अन्य युवक अमन भी नदी में डूबने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, सोनाक्षी का अब तक पता नहीं चल सका है। सोनाक्षी के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने युवती की तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सोनाक्षी कुमारी की तलाश जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.