बाईक टक्कर में घायल राजू प्रसाद की इलाज के दौरान मौत

रांची: रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया स्थित रिंग रोड में बुधवार दोपहर कुकवेल होटल के पास दो बाइकों की टक्कर हो गयी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हैदरअली रोड, कोकर (बजरंग नगर) निवासी राजू प्रसाद (56) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। कोकर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
रांची:  रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया स्थित रिंग रोड में बुधवार दोपहर कुकवेल होटल के पास दो बाइकों की टक्कर हो गयी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हैदरअली रोड, कोकर (बजरंग नगर) निवासी राजू प्रसाद (56) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। कोकर में इनकी दवा दुकान है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी साविता देवी ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

also read : 734 करोड़ के GST-ITC मामले में ED का एक्शन, बाप-बेटा गिरफ्तार

राजू प्रसाद अपने निजी काम से दलादली गये थे। इसी दौरान दलादली के पास एक बाइक (जेएच-01जीआर-8258) ने उनकी बाइक (जेएच-01जीएस-9358) में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

also read : लोक गायक शिव कुमार चौधरी का निधन, पलामू की लोक संस्कृति को दी आवाज

सूचना मिलने पर रातू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। वही घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *