CM हेमंत सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो को दी सेवानिवृत्ति पर विदाई

रांची : CM हेमंत सोरेन ने आज यानी बुधवार को सीएम आवासीय कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक श्री अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। Read More : रांची में डालसा की अनूठी

अंगद महतो
CM ने अनुसेवक अंगद महतो को दी सेवानिवृत्ति पर विदाई

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : CM हेमंत सोरेन ने आज यानी बुधवार को सीएम आवासीय कार्यालय में पदस्थापित अनुसेवक श्री अंगद महतो के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।

Read More : रांची में डालसा की अनूठी पहल, ‘जागृति-2025’ और PESA Act पर ग्रामीणों को दी जानकारी

CM ने किया सम्मानित और दी शुभकामनाएं

इस विदाई समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनुसेवक श्री अंगद महतो को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस भावुक क्षण में श्री अंगद महतो ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि CM के सरल एवं संवेदनशील स्वभाव के कारण सेवाकाल के दौरान हमेशा एक सुगम और आत्मीय माहौल मिला, जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे। इस अवसर पर CM आवासीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने श्री अंगद महतो को उनके सुखद भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.