रांची में 1 अक्टूबर से शुरू होगा JCI एक्सपो उत्सव 2026, 400 स्टॉल

रांची : रांची के मोरहाबादी मैदान में 1 अक्टूबर से JCI एक्सपो उत्सव 2026 की शुरुआत होगी। युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) की ओर से आयोजित यह व्यापार मेला 1 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष एक्सपो उत्सव अपने आयोजन

एक्सपो उत्सव 2026
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्सपो के चीफ ने आयोजन की जानकारी दी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची के मोरहाबादी मैदान में 1 अक्टूबर से JCI एक्सपो उत्सव 2026 की शुरुआत होगी। युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) की ओर से आयोजित यह व्यापार मेला 1 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष एक्सपो उत्सव अपने आयोजन की 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज यानी बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात दिनों के इस उत्सव में देश के विभिन्न शहरों से करीब 400 स्टॉल लगाए जाएंगे।

400 स्टॉल में बड़े ब्रांड और स्टार्टअप होंगे शामिल

प्रशांत पाटोदिया के अनुसार, एक्सपो में बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स समेत अलग-अलग श्रेणियों के स्टॉल लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए विशेष रूप से पिंक हैंगर तैयार किया गया है, जहां महिला उद्यमियों को स्टॉल दिए गए हैं। बच्चों के लिए एक्सपो परिसर में एम्यूजमेंट पार्क भी बनाया गया है। इसमें अलग-अलग तरह के झूले लगाए गए हैं।

Read More : रांची में 6 शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन मिले सभी रिटायरमेंट लाभ

सात दिनों तक होंगी प्रतियोगिताएं

एक्सपो के दौरान हर दिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बच्चों के लिए जूनियर मास्टरशेफ प्रतियोगिता होगी, जिसमें बच्चे विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाएंगे और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 2 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता, ट्रेजर हंट और तंबोला का आयोजन होगा। 3 अक्टूबर को डॉग शो और वॉयस ऑफ एक्सपो, जबकि 4 अक्टूबर को एक्सपो टैंक और डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 7 अक्टूबर को योगा प्रतियोगिता और बुटिक्स एक्सपो फैशन शो का आयोजन होगा। एक्सपो के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के लिए QR कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन और एंट्री टिकट की बुकिंग की सुविधा भी दी गई है।

3 अक्टूबर को नाइट मार्केट, 6 को भजन जैमिंग

रांचीवासियों के लिए इस बार 3 अक्टूबर को नाइट मार्केट का आयोजन किया जाएगा। रात 9 बजे से 12 बजे तक एक्सपो के सभी स्टॉल खुले रहेंगे और लाइव बैंड भी प्रस्तुति देगा। 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग का आयोजन होगा। इसमें बाहर से आए कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।

पंचरत्न स्काईलाइन है प्रिंसिपल स्पॉन्सर

एक्सपो उत्सव 2026 के इस संस्करण का Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) है। टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) आयोजन के Powered By पार्टनर हैं। आयोजन से जुड़े विभिन्न पार्टनर भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। इनमें होटल चाणक्य हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, मोशन एजुकेशन पार्टनर, बुद्धा टोयोटा ऑटोमोबाइल पार्टनर, श्री अलंकार ज्वेलरी पार्टनर, श्नाइडर इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक पार्टनर और प्रभुजी फूड पार्टनर हैं। इसके अलावा वॉव डिटेलिंग डिटेलिंग पार्टनर, बागला सिक्योरिटी पार्टनर, बलीफिया फोटोग्राफी पार्टनर, NTPC माइनिंग पार्टनर, आराध्या ट्रैवल पार्टनर, अपना मार्ट ग्रोसरी पार्टनर, मी & मॉम्स लाइफस्टाइल पार्टनर, एटीसी स्वच्छ पार्टनर, कैफीनेटर्स बेवरेज पार्टनर और रेडियो धूम रेडियो पार्टनर हैं।

आयोजन की तैयारी में जुटी JCI टीम

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी साझा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के संयोजक जेसी सिद्धार्थ चौधरी थे। इस दौरान रांची चैप्टर के मीडिया प्रभारी जेसी रवि सामोता, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी और जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर) मौजूद रहे। इसके अलावा जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस) और जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष-बिजनेस) भी शामिल हुए। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने साझा की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.