रांची में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का खुलासा, ब्लैक स्प्रे बरामद

रांची : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर काला रंग पोतने और अमर्यादित शब्द लिखने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया

रांची

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर काला रंग पोतने और अमर्यादित शब्द लिखने के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया है। पुलिस के अनुसार, किशोर की निशानदेही और स्वीकारोक्ति के आधार पर घटना में इस्तेमाल किया गया ब्लैक स्प्रे का डिब्बा बरामद किया गया है। पुलिस ने एक आईफोन भी जब्त किया है।

Read More : रांची यूनिवर्सिटी PhD Admission 2026, NET स्कोर अपलोड की अंतिम तारीख

लिखित शिकायत के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

इस संबंध में इन्द्रजीत कुमार यादव ने अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर अरगोड़ा थाना कांड संख्या 259/2026, दिनांक 28 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और 324(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। अरगोड़ा थाना पुलिस और तकनीकी शाखा की टीम ने मामले की जांच की।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच टीम संबंधित किशोर तक पहुंची। इसके बाद पूछताछ में घटना में इस्तेमाल किए गए ब्लैक स्प्रे के डिब्बे की जानकारी मिली। पुलिस ने ब्लैक स्प्रे का डिब्बा बरामद कर लिया। इसके अलावा एक आईफोन भी जब्त किया गया है।

29 सितंबर को किशोर को निरुद्ध किया गया

पुलिस के मुताबिक, विधि विरुद्ध किशोर को मंगलवार को विधिवत निरुद्ध किया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.