JITO Ranchi में पहली बार AGM के बाद चुनाव, पायल सेठी बनीं चेयरमैन

रांची : JITO Ranchi के कार्यकाल 2026-28 के लिए रविवार को AGM के बाद चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। JITO Ranchi के इतिहास में यह पहली बार है, जब AGM के बाद चुनाव के माध्यम से नई नेतृत्व टीम के गठन की प्रक्रिया पूरी की

JITO Ranchi
JITO Ranchi में चुनाव के बाद नई टीम

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : JITO Ranchi के कार्यकाल 2026-28 के लिए रविवार को AGM के बाद चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई। JITO Ranchi के इतिहास में यह पहली बार है, जब AGM के बाद चुनाव के माध्यम से नई नेतृत्व टीम के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव में कुल 72 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। संगठन में तीन निदेशक पदों के लिए चुनाव होना था, जिसके लिए चार नामांकन प्राप्त हुए थे। चुनाव मैदान में पायल सेठी, विशाल जैन, कुणाल जैन और प्रतीक जैन शामिल थे।

Read More : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख, थाने पहुंची BJP

पायल सेठी को मिले 71 वोट

मतदान में पायल सेठी को 71, विशाल जैन को 68 और कुणाल जैन को 42 मत प्राप्त हुए। परिणाम के आधार पर तीन निर्वाचित निदेशकों ने कार्यकाल 2026-28 के लिए नई Head Table का गठन किया। नई Head Table में पायल सेठी को चेयरमैन, कुणाल जैन को चीफ सेक्रेटरी और सीए मोहित जैन को ट्रेजरर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदीप जी जैन रहे Returning Officer

चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए प्रदीप जैन को Returning Officer नियुक्त किया गया था। उन्होंने निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार चुनाव संपन्न कराया। नई Head Table का विधिवत कार्यभार आगामी निर्धारित कार्यक्रम में किया जाएगा। इस अवसर पर वर्तमान पदाधिकारी नई टीम को संगठन का कार्यभार सौंपेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *