रांची : झारखंड की सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका मलखंब टीम अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को हटिया रेलवे स्टेशन से झांसी, उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई। टीम का चयन पिछले माह आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन झांसी के व्यायामशाला मंदिर में 27 से 29 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में झारखंड की बालक और बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी।
Read More : रजरप्पा पूजा के लिए निकले पांच दोस्तों की कार हादसे का शिकार, एक की मौत
झारखंड की टीम घोषित
झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने टीम की घोषणा की। टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए संघ के सहजाद कुरैशी, आशुतोष द्विवेदी, विवेक कुमार, सूरज कुमार, खुशबू तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
सब जूनियर और जूनियर बालक टीम
सब जूनियर बालक टीम: हिमांशु कुमार (कप्तान), विवेक कुमार (उपकप्तान), आदित्य केरकट्टा, आयुष टोप्पो, आदित्य उरांव और रोशन मुंडा।
जूनियर बालक टीम: सत्यवीर कुमार दास (कप्तान), रणवीर कुमार दास (उपकप्तान), प्रिंस कुमार, आर्यन लोहरा, पीयूष कुमार और अमीत कुमार।
प्रशिक्षक: सोहन कुमार
प्रबंधक: संजय कुमार
बालिका वर्ग की टीम
सब जूनियर बालिका टीम: अदिति केरकट्टा (कप्तान), चांदनी नागवार (उपकप्तान), आस्था नागौर, आराधना सिंह, काजल कुमारी और पार्वती कुमारी।
जूनियर बालिका टीम: अन्नू कुमारी (कप्तान), सीमा कुमारी (उपकप्तान), भूमिका कुमारी, रिया कुमारी, अंशु कुमारी, रिशिका कुमारी और हंसिका कुमारी।
प्रशिक्षक: निधि कुमारी
प्रबंधक: अमिका कुमारी
चीफ डी मिशन: अनुशिखा कुमारी
फिजियोथेरेपिस्ट: जानवी कुमारी




