जोड़ा तालाब में महिला का शव मिलने से सनसनी, मृतका की पहचान टिकनी देवी के रूप में हुई

हजारीबाग: शहर के हुरहुरू स्थित अंबाझरी जोड़ा तालाब में शुक्रवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान टिकनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार को खाना खाने के बाद घर

जोड़ा तालाब में महिला का शव

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग: शहर के हुरहुरू स्थित अंबाझरी जोड़ा तालाब में शुक्रवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान टिकनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार को खाना खाने के बाद घर से निकली थीं, जिसके बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

also read : Asian Games 2026 : कमलजीत-सुरुचि ने शूटिंग में जीता भारत का पहला गोल्ड

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि हुरहुरू के जोड़ा तालाब में एक महिला का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान टिकनी देवी के रूप में की। प्रशासन की टीम ने शव को तालाब से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया।

मृतका की बहू वीणा देवी ने बताया कि टिकनी देवी बुधवार को करीब 11:30 बजे दिन में खाना खाने के बाद घर से निकली थीं। काफी समय बीतने के बाद जब वह वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।शुक्रवार सुबह तालाब में शव मिलने की सूचना के बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई।

कुछ समय से ठीक नहीं था मानसिक स्वास्थ्य

परिजनों के मुताबिक, टिकनी देवी का मानसिक स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं था। वह पेंशनधारी थीं। उनके पति भुनेश्वर प्रसाद सेना में कार्यरत थे और सेवानिवृत्ति के बाद पुणे में रहते थे। पति की मृत्यु के बाद टिकनी देवी को पेंशन मिलती थी।

also read : रांची में संत जेवियर स्कूल की चलती बस पर गिरा पेड़, बच्चे सुरक्षित

वीणा देवी ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने के साथ परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि टिकनी देवी को मिलने वाली पेंशन से परिवार को आर्थिक सहायता मिलती थी। ऐसे में उनकी मृत्यु के बाद परिवार को मिलने वाले वैधानिक सरकारी लाभ की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की गई है।

फिलहाल महिला की मौत तालाब में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

also read : झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी, रांची समेत कई जिलों में अलर्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *