गिरिडीह में दारोगा के बेटे की हत्या, 8 से 10 लोगों ने पीट-पीटकर ले ली जान

गिरिडीह: जिले के प्रसिद्ध मैगी पॉइंट के पास एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवार की रात लगभग 11 बजे की है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना इलाके के राजेंद्र नगर (बभनटोली) निवासी ऋतिक यादव ऊर्फ बड्डी यादव (24 साल) के

ऋतिक यादव ऊर्फ बड्डी यादव

अपनी भाषा में पढ़ें

 गिरिडीह: जिले के प्रसिद्ध मैगी पॉइंट के पास एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवार की रात लगभग 11 बजे की है. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना इलाके के राजेंद्र नगर (बभनटोली) निवासी ऋतिक यादव ऊर्फ बड्डी यादव (24 साल) के रूप में हुई है. घटना के बाद मुफस्सिल पुलिस सभी आरोपियों की खोज में जुटी है. मृतक के पिता झारखंड पुलिस के एसआई पद पर पदस्थापित हैं.

also read : बोकारो में 23वीं क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का आगाज; 518 निशानेबाज मैदान में

घटना को लेकर सदर अस्पताल में मृतक के साथी शुभम दास ने बताया कि रात लगभग 10.30 में वह, उसका दोस्त राजा गुप्ता और ऋतिक यादव कार पर सवार होकर गिरिडीह-डुमरी पथ पर अवस्थित बंदरकुप्पी गए थे. यहां मैगी पॉइंट है, जहां रातभर मैगी, कॉफी और चाय मिलता है.

तभी पीरटांड थाना इलाके के नावाडीह निवासी सतीश यादव अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक उनपर हमला कर दिया. पहले उन्होंने मुक्के से वार किया. मुक्के की पिटाई में कुछ नहीं हुआ तो फिर बांस की फराठी (बांस का टुकड़ा) से पिटाई शुरू कर दी. इतना पीटा कि ऋतिक की जान ले ली. उन्होंने बताया कि अचानक हमला किया गया, फिर ऋतिक को पीटते हुए उसकी जान ले ली.

इधर, घटना की सूचना पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह भी पहुंचे. रॉकी ने बताया कि ऋतिक की हत्या से लोग सकते में हैं. उन्होंने बताया कि ऋतिक के पिता पुलिस महकमा में अवर निरीक्षक हैं और अभी हजारीबाग जेल में पदस्थापित हैं. वहीं मृतक ऋतिक यादव का सम्बन्ध छात्र मोर्चा से था.

उन्होंने बताया कि घटना काफी दुःखद है. सदर अस्पताल के चिकित्सक ने ऋतिक को मृत घोषित कर दिया है. वहीं इस घटना में दो अन्य युवक को भी चोट लगी है. मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारी से बात हुई है. पुलिस की टीम भी छापेमारी में जुटी है.

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने पहले घायलों को अस्पताल भिजवाया. इसके बाद आरोपियों की खोज में छापेमारी शुरू की. बताया जाता है कि मामले को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. वहीं दूसरी तरफ सूचना पर नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि ऋतिक यादव की हत्या की गई है. आगे पुलिस कार्रवाई कर रही है.

also read : राहगीर से मोबाइल छिनतई के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *