बोकारो में 23वीं क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का आगाज; 518 निशानेबाज मैदान में

बोकारो: झारखंड सशस्त्र पुलिस-4, बोकारो परिसर में 23वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषव कुमार झा (भा.पु.से.), समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-4, बोकारो मौजूद रहे. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक श्यामानंद मंडल ने स्वागत

क्षेत्रीय शूटिंग

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो: झारखंड सशस्त्र पुलिस-4, बोकारो परिसर में  23वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषव कुमार झा (भा.पु.से.), समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-4, बोकारो मौजूद रहे. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक श्यामानंद मंडल ने स्वागत भाषण दिया.

also read :सदर अस्पताल में HIV-AIDS पर जागरूकता रैली, 110 लोगों की जांच, एक सिफलिस पॉजिटिव

उद्घाटन परेड के दौरान भारी बारिश के बावजूद पुलिसकर्मियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया. मैदान में खराब मौसम के बीच पुलिसकर्मियों के अनुशासन और प्रदर्शन को देखकर मंच पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने उनकी सराहना की. मुख्य अतिथि ऋषव कुमार झा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 24 सितंबर से 28 सितंबर तक झारखंड सशस्त्र पुलिस-4, बोकारो परिसर में आयोजित की जाएगी.

इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के विभिन्न प्रतिष्ठानों से जैप, आईआरबी, एसआईआरबी, जेजे, एसआईएसएफ और स्पेशल ब्रांच की कुल 21 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन टीमों के कुल 518 प्रतिभागी विभिन्न शूटिंग स्पर्धाओं में अपना कौशल दिखाएंगे.

इंसास रायफल और पिस्टल से होगी शूटिंग
प्रतियोगिता झारखंड सशस्त्र पुलिस-4, बोकारो के फायरिंग बट पर आयोजित की जा रही है. इसमें 5.56 एमएम इंसास रायफल, 9 एमएम रिवॉल्वर/पिस्टल और 9 एमएम कार्बाइन से विभिन्न पोजिशन में शूटिंग कराई जाएगी. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 के लिए किया जाएगा.

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ऋषव कुमार झा ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने प्रतिभागियों से अनुशासन के साथ अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की. समारोह के अंत में मो. साजिद जफर, पुलिस उपाधीक्षक, रा.औ.सु.बल, बोकारो ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.

कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में अभिनाश कुमार (भा.पु.से.), समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस-7, पदमा, हजारीबाग, वेदांत कुमार (भा.पु.से.), सहायक पुलिस अधीक्षक, बोकारो, पवन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), बोकारो, श्यामानंद मंडल, पुलिस उपाधीक्षक, झारखंड सशस्त्र पुलिस-4, बोकारो, साजिद जफर और वीरेंद्र टोप्पो, पुलिस उपाधीक्षक, रा.औ.सु.बल, बोकारो समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. इसके अलावा शंभु कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक, झारखंड सशस्त्र पुलिस-9, साहेबगंज, आशीष कुमार महली, पुलिस उपाधीक्षक, जेजे, रांची समेत विभिन्न इकाइयों और वाहिनियों से आए प्रतिभागी, बोकारो के गणमान्य लोग तथा झारखंड सशस्त्र पुलिस-4 और राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के  पदाधिकारी एवं कर्मी समारोह में उपस्थित रहे.

also read : ट्रांसपोर्ट नगर के शीघ्र संचालन एवं आवंटन प्रक्रिया को लेकर चैंबर ने परिवहन सचिव से की मुलाकात

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *