समस्तीपुर : समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में युवती से कथित छेड़खानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जगतसिंहपुर में बांध किनारे का बताया जा रहा है। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि, युवती या उसके परिजनों की ओर से अब तक थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
Read More : एनकाउंटर में TSPC सुप्रीमो की मौत के खिलाफ झारखंड के सात जिलों में बंद
बांध किनारे क्या हुआ था?
मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने एक परिचित युवक के साथ कहीं जा रही थी। इसी दौरान जगतसिंहपुर में बांध किनारे सड़क पर दोनों कुछ देर के लिए रुके। युवती मोबाइल से तस्वीर ले रही थी। इसी दौरान आसपास मौजूद कुछ युवकों ने युवती को घेर लिया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। बाद में यही वीडियो इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने लगा।
🚨 SAMASTIPUR: MINOR GIRL HARASSED, VIDEO GOES VIRAL
A video showing the alleged harassment of a minor girl has surfaced from Jagatsinghpur village under Karpurigram police station in Samastipur, Bihar.
Police said the incident took place on September 23. The girl and a male… pic.twitter.com/GSYyRIETcp
— contentkikamii (@contentkikamii) September 24, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर घटना की चर्चा शुरू हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद कर्पूरीग्राम थाना की पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर छानबीन शुरू की। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने के साथ घटना की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि घटना कब हुई और उस समय वहां वास्तव में क्या परिस्थितियां थीं।
एसपी ने दी मामले की जानकारी
समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप ने कहा कि समस्तीपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मामले में 4 लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें से 3 की पहचान हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार और जगतसिंहपुर के वार्ड सदस्य दिलीप राम शामिल हैं। पुलिस वीडियो में नजर आ रही लड़की की पहचान करने के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह वीडियो कब का है।




