जमशेदपुर के केनरा बैंक में दिनदहाड़े डाका, हथियारबंद बदमाशों ने लूटे 42 लाख और सोना

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई। बैंक खुलते ही करीब पांच हथियारबंद अपराधी अंदर घुसे और वहां मौजूद कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक से सोना और बड़ी मात्रा में

केनरा बैंक
केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई। बैंक खुलते ही करीब पांच हथियारबंद अपराधी अंदर घुसे और वहां मौजूद कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक से सोना और बड़ी मात्रा में नकदी लूटी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गए।

Read More : जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 लोगों की मौत

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में 42 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में जेवरात लूटे जाने की बात सामने आई है। हालांकि, बैंक से कुल कितनी नकदी और कितना सोना लूटा गया है, इसका अभी आधिकारिक आकलन नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, अपराधियों के भागने के संभावित रास्तों की भी जांच की जा रही है।

लूट की इस वारदात के बाद पुलिस ने अपराधियों की तलाश में कई टीमों को सक्रिय कर दिया है। आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *