,BIG BREAKING: धनबाद में अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो घायल, चार को पुलिस ने किया अरेस्ट

धनबाद : धनबाद में बुधवार की रात को पुलिस के साथ अपराधियों की मुठभेड़ हो गई है. दो क्रिमिनल्स के घायल होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार वासेपुर में फायरिंग करने वाले अपराधी इसमें शामिल हैं. also read:जोन्हा, हुंडरू, दशम फॉल, सीता फॉल, रिमिक्स

मुठभेड़

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : धनबाद में बुधवार की रात को पुलिस के साथ अपराधियों की मुठभेड़ हो गई है. दो क्रिमिनल्स के घायल होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार वासेपुर में फायरिंग करने वाले अपराधी इसमें शामिल हैं.

also read:जोन्हा, हुंडरू, दशम फॉल, सीता फॉल, रिमिक्स फॉल एवं अन्य सभी जलप्रपातों में उफान के कारण पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी

बताया जाता है कि गैंगस्टर फहीम खान के भाई सहित तीन लोगों पर फायरिंग करने वाले चंदन ठाकुर, अपने मामा और एक अन्य के साथ ईस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र में छुपे हुए थे .पुलिस जब उन्हें पकड़ने गई, तो फायरिंग शुरू कर दी गई.

जवाबी कार्रवाई में चंदन ठाकुर को गोली लगी है. दूसरा भी घायल हुआ है. पुलिस इसके अलाव दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है. यानी कुल चार अरेस्ट हुए हैं. सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस को खबर थी कि वासेपुर के भूली मोड़ में चंदन ठाकुर ने गोली चलाई थी, जबकि उसका एक साथी बाइक चला रहा था.

बता दे कि सोमवार को दिनदहाड़े वासेपुर के भूली मोड़ में फायरिंग हुई थी. इस फायरिंग में गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू खान, एक दुकानदार तथा उत्तर प्रदेश से आई एक युवती घायल हो गई थी. अपराधी एक मोटरसाइकिल पर आए थे और अंधाधुंध फायरिंग कर निकल गए थे.गिरफ्तार अपराधी कई जगहों पर छुप कर रह रहे थे. घायलों को पुलिस अस्पताल लेकर गई है.

aiso read :जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत 4 लोगों की मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.