रांची: जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन हो गया. हादसा जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर हुआ, जहां एक खड़े ट्रक और कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. इसमें मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह की भी मौत हो गई.
मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. घटना एनएच हाईवे पर हुई. मंत्री इरफान अंसारी ने लिखा, “इस असहनीय दुःख की घड़ी में मैं दीपिका जी और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. एक मां के लिए संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.
also read :अवैध वन एवं सरकारी भूमि की खरीद-बिक्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल




