गिरिडीह में हाथी ने बुजुर्ग दंपती को कुचला, पति की मौत, पत्नी घायल

गिरिडीह : झुंड से बिछड़कर इलाके में घूम रहे हाथी ने पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मंडरडीह में बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। घटना में 70 वर्षीय मंगरा मांझी की मौत हो गई, जबकि उनकी 65 वर्षीय पत्नी बड़की देवी गंभीर रूप से घायल हो

बुजुर्ग दंपती
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह : झुंड से बिछड़कर इलाके में घूम रहे हाथी ने पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मंडरडीह में बुजुर्ग दंपती पर हमला कर दिया। घटना में 70 वर्षीय मंगरा मांझी की मौत हो गई, जबकि उनकी 65 वर्षीय पत्नी बड़की देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बड़की देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना मंगलवार रात की है। मृतक के नाती मनीष सोरेन ने बताया कि रात में घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने दोनों को किसी तरह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मंगरा मांझी को मृत घोषित कर दिया। बड़की देवी का इलाज जारी है।

Read More : 36 हजार फीट की ऊंचाई पर खराब हुआ इंजन, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

शौच कराने गई थीं पत्नी

मनीष सोरेन के अनुसार, उनके नाना मंगरा मांझी को आंख से कम दिखाई देता था। रात में जब उन्हें शौच की जरूरत हुई, तो उनकी पत्नी बड़की देवी उन्हें शौच कराने के लिए बाहर ले गईं। इसी दौरान हाथी वहां पहुंच गया और दोनों को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया।

हाथियों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी

मनीष सोरेन का कहना है कि घटना के समय वहां 5-6 हाथी थे। वहीं प्रशासन के अनुसार, दंपती पर हमला करने वाला हाथी अकेला है और झुंड से बिछड़कर इलाके में घूम रहा है। पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झुंड से बिछड़ा हाथी क्षेत्र में विचरण कर रहा है और उसी ने दंपती पर हमला किया। घटना के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में सक्रिय है। हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *