रांची: मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से सेवा कार्य की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को मंच की अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में प्रत्येक माह गौ सेवा कार्यक्रम के तहत हरमू रोड स्थित रांची गौयााला न्यास में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्व प्रथम गौ पूजन की गई।
इसके बाद शाखा की सदस्यों द्वारा भाव से गौ माता की सेवा की। इस दौरान गौ माताओं को खीरा, हरी घास और कई अन्य प्रकार की सब्जिया खिलाकर सेवा की गई। अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि गौ सेवा केवल सेवा नहीं, बल्कि हमारा संस्कार है। गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है और उनकी सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। गाै सेवा साक्षात भगवान की सेवा के बराबर है। उन्हाेनें लोगों से किसी भी कार्य की शुरुआत गौ सेवा के साथ करनें की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ये रही शामिल
अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, कविता सोमानी, नेहा बगड़िया सहित शाखा की अन्य सदस्य उपस्थित थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।




