रांची: राजधानी के सिंह मोड़ लटमा रोड स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को सनातनी सेना कार्यकर्ताओं की एक सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं गौ रक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
also read : 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड : राष्ट्रपति मुर्मू ने दिए पुरस्कार, कार्तिक आर्यन-ममूटी बने बेस्ट एक्टर
बैठक के दौरान रांची में गौ तस्करी को रोकने के लिए संगठन किस प्रकार कार्य कर सकता है, इस विषय पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यों को सफल बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
इस मौके पर म अभय कुमार, संयोजक बजरंग दल (बिरसा नगर), समीर सिंहा, श्लोक सिंहा, स्वागता कुमार, अनिकेत साहू, विष्णु, युवराज, पीयूष, पवन, प्रफुल्ल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




