72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड : राष्ट्रपति मुर्मू ने दिए पुरस्कार, कार्तिक आर्यन-ममूटी बने बेस्ट एक्टर

नई दिल्ली : 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह का आयोजन गुजरात के केवडिया स्थित एकता नगर में हुआ। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम के गायन से हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी मंगलवार को विजेताओं को सम्मानित किया। पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 18

नेशनल फिल्म अवॉर्ड
कार्तिक आर्यन को मिला बेस्ट एक्टर का प्रतिष्ठित अवॉर्ड

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह का आयोजन गुजरात के केवडिया स्थित एकता नगर में हुआ। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम के गायन से हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी मंगलवार को विजेताओं को सम्मानित किया। पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई को की जा चुकी थी। कार्तिक आर्यन को हिंदी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को मलयालम फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। दोनों ने यह सम्मान साझा किया। यामी गौतम को हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया। वहीं ‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म और ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का सम्मान मिला।

Read More : रानी मुखर्जी की मां का निधन, यशराज फिल्म्स ने दी जानकारी

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में प्रमुख सम्मान

तमिल फिल्म ‘अमरन’ के लिए राजकुमार पेरियासामी को बेस्ट डायरेक्शन का पुरस्कार मिला। धनुष को तमिल फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ में अभिनय के लिए स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया। धनुष की फिल्म ‘रायन’ को बेस्ट तमिल फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। ‘रायन’ को धनुष ने लिखा, निर्देशित और इसमें अभिनय भी किया है। तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का पुरस्कार मिला। फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन हैं।

तमिल फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को बेस्ट फीचर फिल्म प्रमोटिंग नेशनल, सोशल एंड एनवायरनमेंटल वैल्यूज का पुरस्कार दिया गया। फिल्म का निर्देशन अरुण माथेश्वरन ने किया है। तेलुगु फिल्म ‘35 चिन्ना कथा काडु’ को बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म का पुरस्कार मिला। फिल्म के निर्देशक नंदा किशोर इमानी हैं।

हिंदी फिल्म ‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान मिला। तमिल फिल्म ‘महाराजा’ के लिए सचाना नामिदास और कन्नड़ फिल्म ‘मिथ्या’ के लिए रूपश्री वारकडी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। कन्नड़ फिल्म ‘मिथ्या’ के लिए अथिश एस. शेट्टी, तेलुगु फिल्म ‘35 चिन्ना कथा काडु’ के लिए अरुंदेव पोथुला और बंगाली फिल्म ‘ओंको की कोठिन’ के लिए रिद्धिमान बनर्जी, तपोमय देब और गीताश्री चक्रवर्ती को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का पुरस्कार दिया गया।

संगीत और तकनीकी श्रेणियों में भी सम्मान

मलयालम फिल्म ‘ARM’ के गाने ‘अंगु वाना कोनिलु’ के लिए वैकोम विजयलक्ष्मी को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार मिला। तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के लिए सुकुमार को बेस्ट स्क्रीनप्ले (ओरिजिनल) का पुरस्कार मिला। इसी फिल्म के लिए दीपाली नूर और शीतल शर्मा को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का सम्मान दिया गया। मराठी फिल्म ‘घरात गणपति’ के गाने ‘नवसाची गौरी माझी’ के लिए अभय जोधपुरकर को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार मिला। हिंदी फिल्म ‘मैदान’ के गाने ‘जाने दो’ के लिए मनोज मुंतशिर को बेस्ट लिरिक्स का सम्मान मिला।

हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए शाश्वत सचदेव को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (सॉन्ग्स) का पुरस्कार दिया गया। वहीं हिंदी फिल्म ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ के लिए विजय गांगुली को बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला। इस गाने में तमन्ना भाटिया नजर आई थीं। ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए नितिन जिहानी चौधरी को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का पुरस्कार मिला।

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा सम्मानित

हिंदी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा को बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का पुरस्कार मिला। तेलुगु फिल्म ‘कमेटी कुर्रोलु’ को बेस्ट तेलुगु फीचर फिल्म का सम्मान मिला। 1954 में जब नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शुरुआत हुई थी, तब केवल सात पुरस्कार दिए गए थे। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में कुल 45 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इनमें 26 फीचर फिल्म, 16 नॉन-फीचर फिल्म, सिनेमा पर लेखन के दो पुरस्कार और एक दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड शामिल है।

अश्विनी वैष्णव बोले- टूरिज्म बढ़ाने के लिए दिल्ली से बाहर हुई सेरेमनी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समारोह को दिल्ली से बाहर आयोजित किए जाने को लेकर कहा कि इसका उद्देश्य देश के बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है, इसलिए इस बार समारोह यहां आयोजित किया गया है। अगली बार इसे किसी अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर आयोजित किया जाएगा।  वैष्णव ने कहा कि सभी राज्य अपने सबसे अच्छे टूरिस्ट लोकेशन का चयन कर भेजें। इनमें से किसी एक जगह का चयन किया जाएगा। वहां स्टार्स के पहुंचने से उस जगह का भी प्रमोशन होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसे राजनीतिक विवाद के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उनका कहना था कि लक्ष्य ‘नेशन फर्स्ट’ को आगे बढ़ाना होना चाहिए।

अनंत नाग को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

समारोह में अनंत नाग को मौजूद लोगों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। उन्हें 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि एकता नगर में पहली बार नेशनल अवॉर्ड समारोह का आयोजन होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनियाभर में पहचान बनी है।

समारोह में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर फिल्म के पीछे पूरी टीम की मेहनत होती है और हर सम्मान के पीछे पर्दे के पीछे काम करने वाले तकनीकी लोगों का भी बड़ा योगदान होता है। उन्होंने सभी विजेताओं के लिए तालियां बजाने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.