पद्मा एकादशी पर श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में परिवर्तनोत्सव

रांची : भादों शुक्लपक्ष की पद्मा एकादशी के अवसर पर मंगलवार को रातू रोड स्थित श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (श्री तिरुपति बालाजी) मंदिर में श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ पद्मा एकादशी व्रत एवं श्रीविष्णु परिवर्तनोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी

पद्मा एकादशी
मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : भादों शुक्लपक्ष की पद्मा एकादशी के अवसर पर मंगलवार को रातू रोड स्थित श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (श्री तिरुपति बालाजी) मंदिर में श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ पद्मा एकादशी व्रत एवं श्रीविष्णु परिवर्तनोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और जयकारों व मंत्रोच्चार से पूरा परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी-अपनी कामनाओं के अनुसार भगवान की पूजा-अर्चना में शामिल हुए। किसी ने श्रीविष्णु सहस्त्रनाम, किसी ने वेंकटेश अष्टोत्तर शतनाम और किसी ने लक्ष्मी अष्टोत्तर शतनाम की अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने सूक्तों का पारायण भी कराया।

Read More : रानी मुखर्जी की मां का निधन, यशराज फिल्म्स ने दी जानकारी

पाञ्चरात्र आगम विधि से हुआ परिवर्तनोत्सव

मंदिर के अर्चक श्री गोपेश आचार्य और नारायण दास जी ने प्रातः भगवान का विश्वरूप दर्शन, सुप्रभातम और मंगलाशासनम् कराया। इसके बाद पाञ्चरात्र आगम विधि से तिरुवाराधनम् संपन्न कराया गया। विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान के शयन विग्रह को करवट बदलकर परिवर्तनोत्सव पर्व मनाया गया। इसके बाद नक्षत्र, कुंभ और कपूर की बाती से महाआरती की गई। भगवान को फलाहारी व्यंजनों का भोग निवेदित किया गया और श्रुति, उपनिषद तथा देशिक स्तोत्राणि के स्तोत्रों से स्तुति की गई।

रजनी मेहता ने दिनभर का भोग निवेदित किया

मंदिर में पद्मा एकादशी के अवसर पर दिनभर का भोग रांची निवासी श्रीमती रजनी मेहता ने निवेदित किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में राम अवतार नारसरिया, अनूप अग्रवाल, प्रदीप नारसरिया, रंजन सिंह, दीपू श्रीवास्तव, मिंटू सिन्हा, डॉ. अमरनाथ पाठक, शंभू नाथ मिश्रा, भोला बरनवाल, नितेश गुप्ता, भारतीलाल, उर्मिला झा, अशोक मिश्रा, जगनारायण प्रसाद, प्रभास मित्तल, ओमप्रकाश गाडोदिया सहित अन्य लोगों की भूमिका रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.