रांची। झारखंड के सारंडा में सक्रिय रहे 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल की बंगाल में गिरफ्तारी के बाद अब उसके दस्ते के दो सदस्यों की भी बंगाल के मेदनीपुर जिले के सालबनी में गिरफ्तारी हो गई है।
also read : ससुर ने कुल्हाड़ी से मारकर की दामाद की हत्या
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में माओवादी विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों की दबिश के बाद ये माओवादी झारखंड छोड़कर बंगाल भाग गए थे। दोनों छुपकर बंगाल में रह रहे थे। वहां बंगाल एसटीएफ ने गुप्त सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया है।
उसके पूर्व 15 लाख के इनामी माओवादियों का रिजनल कमेटी सदस्य राम प्रसाद मार्डी, उसकी पत्नी 10 लाख की इनामी मीता उर्फ नयनतारा व एक लाख की इनामी सदस्य गौरी को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब इसी दस्ते के इन दो माओवादियों की गिरफ्तारी के बाद असीम मंडल दस्ते का पूरी तरफ सफाया हो गया है।
also read : युवा शक्ति के सामर्थ्य से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा : संजय सेठ








