झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, मनोज प्रसाद समेत 3 नियुक्त

रांची : झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिले हैं। केंद्र सरकार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (PDJ) मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया है। इस संबंध में 19 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई।

हाईकोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिले हैं। केंद्र सरकार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (PDJ) मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया है। इस संबंध में 19 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए नियुक्तियों की जानकारी दी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 सितंबर को हुई बैठक में तीनों न्यायिक अधिकारियों को झारखंड हाईकोर्ट का जज बनाए जाने की सिफारिश की थी।

Read More : रांची के आजाद बस्ती में तनाव, बूचड़खाना हटाने पहुंचा बुलडोजर

कहां पदस्थापित थे तीनों PDJ

मनोज प्रसाद फिलहाल गढ़वा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित हैं। अखिल कुमार साहिबगंज में PDJ के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, राम शर्मा डालटनगंज में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित हैं। केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद अब तीनों की नियुक्ति झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में हो गई है। तीनों नियुक्तियों के बाद झारखंड हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 16 हो जाएगी। हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पद 25 हैं।

Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *