एक करोड़ की ठगी के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने रांची से दबोचा

रांची: दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन को गिरफ्तार किया है। वह रांची के गांधी नगर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसे दलादली इलाके से पकड़ा।

ठगी के आरोपी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन को गिरफ्तार किया है।  वह रांची के गांधी नगर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसे दलादली इलाके से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर अलग-अलग जगहों के लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।  गिरफ्तारी के बाद उसे रातू थाना में रखा गया है, जहां दिल्ली पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेने की प्रक्रिया चल रही है।  रिमांड मिलने के बाद दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले जाएगी. पुलिस उसके बैंक खातों और कथित ठगी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

also read: करम अखरा मात्र उत्सव नहीं, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और सुरक्षित रखने का संकल्प भी है: सुदेश महतो

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *