रानीचिड़का के ग्रामीणों की पेयजल समस्या सुनने गांव पहुंचे उपायुक्त

सोशल मीडिया के माध्यम से कुमारदागा पंचायत अंतर्गत रानीचिड़का गांव में पेयजल समस्या की जानकारी मिलने पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और पेयजल की स्थिति

उपायुक्त

अपनी भाषा में पढ़ें

 सोशल मीडिया के माध्यम से कुमारदागा पंचायत अंतर्गत रानीचिड़का गांव में पेयजल समस्या की जानकारी मिलने पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और पेयजल की स्थिति की जानकारी ली।

also read: मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति पर बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत को पत्र

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चापाकल से प्राप्त पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं है, जिसके कारण स्वच्छ पेयजल को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने गंवई बराज से गांव में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था स्थापित करने की संभावनाओं पर कार्य करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को निर्देश दिया कि गंवई बराज से पेयजल आपूर्ति की योजना का प्रस्ताव तैयार कर जिला को समर्पित करें, ताकि ग्रामीणों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

also read : रिश्वत लेते CCL के दो डीलिंग क्लर्क गिरफ्तार, CBI ने बिछाया था ट्रैप

यदि जल जीवन मिशन के माध्यम से उक्त योजना का क्रियान्वयन संभव नहीं हो पाता है, तो डीएमएफटी मद से योजना की स्वीकृति प्रदान करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने गांव स्थित विद्यालय के जर्जर भवन की समस्या से भी उपायुक्त को अवगत कराया।

इस पर उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक विद्यालय का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान उपायुक्त ने कुमारदागा पंचायत सचिवालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत सचिवालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं संचालित कार्यों का जायजा लेते हुए पंचायत सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

also read : चार बेटों ने नहीं दी मां को मुखाग्नि, समाजसेवी संस्था ने निभाया अंतिम संस्कार का फर्ज

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *