नशा समाज के लिए अभिशाप है इसका सामना संयुक्त रूप से मिलकर करना होगा: राकेश रंजन
रांची: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल समिति के आजीवन संयोजक डॉ अजीत सहाय एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवींद्र वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में एसएसपी राकेश रंजन एवं सिटी एसपी पारस राणा से मिला। इस मौके पर समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अवगत कराते हुए उन्हें बूके एवं चुन्नी भेट कर सम्मानित किया गया।
also read : निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का शव फंदे से लटका मिला, हड़कंप
साथ ही साथ रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा के अधीन आने वाले सभी पूजा पंडालों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए डॉ.अजीत सहाय एवं रवीन्द्र वर्मा ने पूजनोत्सव को भव्य रूप से आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाने सम्बन्धी ज्वलंत समस्याओं जिसमें पुलिस बल की तायनाती, महिला पुलिस बल,बराईकेटिंग,ट्राफिक व्यवस्था, नशेड़ियों पर अंकुश लगाने आदि पर चर्चा करते हुए समय रहते समाधान का अनुरोध किया।
एसएसपी राकेश रंजन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को पूरी गंभीरता से सुना एवं कहा कि समय से पूर्व ही सभी समस्याओं का समाधान जनहित में कर लिया जाएगा साथ ही साथ पूजा की सफलता के लिए जनहित में हर संभव प्रशासनिक स्तर पर उनका अपार सहयोग रहेगा।
also read : सीएम हेमंत सोरेन की मां की तबियत बिगड़ी , अस्पताल में कराया गया भर्ती
एसएसपी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अधिकतर नशा के शिकार होते चले जा रहे हैं तथा नशा अभिशाप बनकर समाज को खोखला कर रहा है जिसका जिम्मेवार सीधि- सीधा उनके अभिभावक हैं। कहा कि नशा पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए हम सभी को संयुक्त रूप से नशामुक्त समाज अभियान पर मिलकर काम करना होगा।
सिटी एसपी पारस राणा ने भी प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त कराते हुए प्रशासनिक स्तर पर हर संभव अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में डा. अजीत सहाय एवं रवीन्द्र वर्मा, राजेश कुमार लाल,राजन वर्मा,संजय सिन्हा गोपू, अमरनाथ साहू,सागर कुमार,सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ,मयंक गिरी, तपेश्वर केसरी, वीरेंद्र साहू,समीर सिंह, बिंदु सिंह,पूनम सिंह,पूनम वर्मा मुख्य रूप से शामिल थे।
also read : राहुल गांधी को अपनी पार्टी का इतिहास नहीं पता : सुधांशु त्रिवेदी




