रांची : ऑपरेशन “सतर्क” के तहत RPF फ्लाइंग टीम और आरपीएफ पोस्ट रांची की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। RPF के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान सामान्य श्रेणी (GS) कोच के बाथरूम के पास से एक लावारिस बैग जब्त किया। लाल-काले चेकदार बैग की तलाशी लेने पर उसमें से ‘ओल्ड स्पेशल XXX रम’ की 12 बोतलें और ‘रॉयल मैन्शन गोल्ड व्हिस्की’ की 12 बोतलें बरामद हुईं। प्रत्येक बोतल 750 मिलीलीटर की थी। कुल 24 बोतलों में 18 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹18,840 बताई गई है।
Read More : ISRO की फ्री ट्रेनिंग से सीखें AI और मशीन लर्निंग, 4 अक्टूबर तक मौका
उत्पाद विभाग को सौंपी जाएगी जब्त शराब
RPF फ्लाइंग टीम रांची के उप निरीक्षक रवि शेखर द्वारा कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए शराब को जब्त किया गया। बैग और शराब को RPF पोस्ट रांची लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई शराब को 17 सितंबर 2026 को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सुपुर्द कर दिया जाएगा।




