खड़े हनुमान जी की प्रतिमा हटाने के विरोध में उज्जैन में बजरंग दल का प्रदर्शन

उज्जैन : सड़क चौड़ीकरण के नाम पर खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को स्थानांतरित करने की चल रही चर्चाओं के विरोध में बुधवार को बजरंग दल ने उज्जैन में विशाल प्रदर्शन किया। इंदौर और उज्जैन विभाग के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या

बजरंग दल
बजरंग दल का प्रदर्शन

अपनी भाषा में पढ़ें

उज्जैन : सड़क चौड़ीकरण के नाम पर खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को स्थानांतरित करने की चल रही चर्चाओं के विरोध में बुधवार को बजरंग दल ने उज्जैन में विशाल प्रदर्शन किया। इंदौर और उज्जैन विभाग के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और प्रतिमा को उसके मूल स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की।
प्रदर्शन में झारखंड के खूँटी जिले से भी बजरंग दल की टीम पहुंची। खूँटी जिला संयोजक कर्मवीर महतो के नेतृत्व में राजेश सिंह, निशांत साहू, संदीप कुमार और अभिषेक कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Read More : भारतीय युद्धपोत से टकराया पाक नौसैनिक जहाज, भारत ने जताया विरोध

जिला प्रशासन और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन के समक्ष बात रखी और उज्जैन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि विकास कार्यों और सड़क चौड़ीकरण के लिए कोई ऐसा वैकल्पिक रास्ता निकाला जाए, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र खड़े हनुमान जी की प्रतिमा अपने वर्तमान स्थान पर सुरक्षित बनी रहे।

विकास के साथ धार्मिक आस्था का सम्मान जरूरी : कर्मवीर महतो

खूंटी के जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों के संबंध में कोई भी निर्णय लेते समय श्रद्धालुओं की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्य अपनी जगह आवश्यक हैं, लेकिन विकास की प्रक्रिया में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। बजरंग दल ने प्रशासन से अपील की है कि मंदिर की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण का वैकल्पिक नक्शा या व्यवस्था तैयार की जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *