रांची। जिला व इकाइयों में पुलिस मैनुअल की धज्जियां उड़ रही हैं। महीनों निलंबन की फाइलें लंबित रखी जा रही हैं। ऐसी दर्जनों शिकायतें एसोसिएशन तक पहुंचीं हैं, जिसके बाद एसोसिएशन ने सभी संबंधित एसपी व कमांडेंट को ऐसी फाइलों के शीघ्र निष्पादन का आग्रह किया है।
also read : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी अब आर-पार के मूड में
राकेश कुमार पांडेय के अनुसार जिला व इकाइयों में कर्मियों को छह से आठ महीने या उससे अधिक समय तक अकारण उन्हें निलंबित रखकर उनकी फाइलों को अटकाया जा रहा है। साल-साल भर तक विभागीय कार्यवाही का निष्पादन न होना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह एक प्रकार का मानसिक और आर्थिक शोषण भी है।
हाल के दिनों में ट्रांसफर-पोस्टिंग/अंगरक्षक एवं उनके हथियार, सहायक अवर निरीक्षक को अंगरक्षक बनाकर रखने में बरती जा रही अनियमितताओं के संबंध में कनीय पदाधिकारी कर्मियों ने एसोसिएशन को मौखिक एवं टेलीफोन से गंभीर शिकायतें दर्ज कराई है। नियम-विरुद्ध पदस्थापन से पुलिसकर्मियों के मनोबल एवं उनके कार्यकुशलता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
also read: सुखदेव भगत मिले शीर्ष कांग्रेस नेताओं से, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मजबूत करने पर की चर्चा




