डोरंडा में बाइक सवार अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, CCTV खंगाल रही पुलिस

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित धोबी मोहल्ला में रविवार रात अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी। फायरिंग के बाद दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधियों ने करीब छह

डोरंडा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित धोबी मोहल्ला में रविवार रात अज्ञात अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी। फायरिंग के बाद दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधियों ने करीब छह राउंड फायरिंग की।

बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने की फायरिंग

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक पर सवार दो अपराधी अचानक मोहल्ले में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने हथियार निकाला और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग अपराधियों के पीछे भागते, इससे पहले ही दोनों फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना प्रभारी अभिनंदन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। डोरंडा थाना प्रभारी अभिनंदन ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज की जांच के साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस फायरिंग के कारणों और घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *