रांची : युवा दस्ता रांची की बैठक रविवार को श्री दुर्गा मंदिर, बड़ा तालाब में अध्यक्ष राजेश गुप्ता छोटू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 को सफल बनाने की तैयारियों और संगठन की नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य सलाहकार समिति का गठन भी किया गया। इसमें किशोर साहू, गोपाल पारीक, उपेंद्र रजक, महेश चंद्र, लंकेश सिंह, प्रकाश चंद्र, मनीष साहू, अभय सिंह और संदीप रजक को शामिल किया गया। समिति को दुर्गा पूजा महोत्सव की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई।
Read More : आदित्य साहू पहुंचे सुदिव्य सोनू के आवास, परिजनों से जताई संवेदना
सर्वसम्मति से हुआ वार्षिक चुनाव
मुख्य सलाहकार समिति की मौजूदगी में युवा दस्ता के वर्ष 2026 के वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराए गए। इसके बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। युवा दस्ता की नई कार्यकारिणी :
- अध्यक्ष : राजेश गुप्ता छोटू
- संरक्षक : राहुल सिंहा चंकी
- कार्यकारी अध्यक्ष : पीयूष आनंद
- उपाध्यक्ष : साहिल कुमार, टिंकू महतो, करण नायक, राजू सिंह, राकेश सिंह
- महामंत्री : मंटू दुबे, राकेश सिंह
- मंत्री : सत्येंद्र पासवान, विकाश राज, अरविन्द जायसवाल
- सचिव : रवि पटवा, अमित केशरी, राजेश राम
- मीडिया प्रभारी : नवनीत पाण्डेय
नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई
बैठक में युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।



