लापुंग में बजरंग दल की दो खंड समितियों का गठन, युवाओं को जोड़ने पर जोर

लापुंग : दाढ़ी पंचायत अंतर्गत सिमरटोली में शनिवार को बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला संयोजक कर्मवीर महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में भराड़टोली और सिमरटोली बजरंग दल खंड समितियों का गठन किया गया। बैठक का नेतृत्व लापुंग प्रखंड संयोजक सतीश

बजरंग दल

अपनी भाषा में पढ़ें

लापुंग : दाढ़ी पंचायत अंतर्गत सिमरटोली में शनिवार को बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला संयोजक कर्मवीर महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में भराड़टोली और सिमरटोली बजरंग दल खंड समितियों का गठन किया गया। बैठक का नेतृत्व लापुंग प्रखंड संयोजक सतीश साहू ने किया। इस दौरान संगठन के विस्तार, युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाजसेवा से जुड़े कार्यों को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई।

Read More : धनबाद में नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी सामान जब्त

जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती उसके सक्रिय कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और पंचायत स्तर तक संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन के सेवा, सुरक्षा और संस्कार से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी।

भराड़टोली खंड समिति में ये पदाधिकारी

भराड़टोली खंड समिति के संयोजक के रूप में हिरालाल साहू को जिम्मेदारी दी गई। प्रमोद साहू और रतियाराम साहू को सह संयोजक, अनुज नाग को बालोपासना केंद्र प्रमुख, सूरज साहू और शिव नाग को सप्तमिलन केंद्र प्रमुख, शंभु कुमार नाग को सुरक्षा प्रमुख, प्रदीप साहू और मुकेश नाग को गोरक्षा प्रमुख, तरुण साहू को महाविद्यालय प्रमुख तथा विकास गोप को मिलन केंद्र प्रमुख बनाया गया। सिमरटोली खंड समिति के संयोजक के रूप में राजकिशोर साहू की घोषणा की गई। शिव साहू और दीपक साहू को सह संयोजक, जीतबहन साहू को बालोपासना केंद्र प्रमुख, राहुल साहू को सप्तमिलन केंद्र प्रमुख, हरि साहू को सुरक्षा प्रमुख, अजय साहू को गोरक्षा प्रमुख, अरुण साहू को महाविद्यालय प्रमुख तथा संजय साहू को मिलन केंद्र प्रमुख बनाया गया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

बैठक में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इस अवसर पर गोरक्षा प्रमुख रंठू साहू, छात्र प्रमुख मिथलेश साहू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संदीप साहू, ओम ठाकुर, मुकेश साहू सहित फतेपुर, सिमरटोली, भराड़टोली और आसपास के क्षेत्रों से कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *