रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 216वां श्री श्याम भंडारा आयोजित किया गया। इस भंडारे का निवेदन अभिषेक सिन्हा और पलक सिन्हा के परिवार की ओर से किया गया था। मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा तथा अभिषेक सिन्हा-पलक सिन्हा के परिवार एवं इष्ट मित्रों ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग लगाया और भजन गाया। इस दौरान “आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी” भोग भजन से श्री श्याम मंदिर गूंज उठा। सर्वप्रथम भंडारे का भोग लगाकर उसे महाप्रसाद में मिलाया गया। इसके बाद यजमान परिवार के सदस्यों ने मंदिर के आचार्यों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराई।
Read More : लापुंग में बजरंग दल की दो खंड समितियों का गठन, युवाओं को जोड़ने पर जोर
गौशाला भेजा जाता है भंडारे का भोग
भंडारे का भोग हर शनिवार को गौशाला में गौ माता के लिए भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य और सहयोगी भंडारे का भोग गौशाला लेकर जाते हैं। मंडल के अनुसार, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देशानुसार मंदिर में शुद्धता के साथ श्याम भंडारे का भोग तैयार किया जाता है। भंडारे के दौरान श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया। हरमू रोड पर भी भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। खाटूनरेश की जय-जयकार से पूरा हरमू रोड गूंजता रहा। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय-जयकार के बीच प्रसाद वितरण शुरू किया गया। भंडारे में छोला-भटूरा, गाजर का अचार, फ्रूटी जूस, खीर और चूरमा का भोग लगाया गया।
50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग
भंडारे में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन मित्तल, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया एवं अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। यजमान परिवार से अमरेन्द्र सिन्हा, अलका, अभिषेक, पलक, अर्पणा सिन्हा, दीपक अग्रवाल और सर्वेश अग्रवाल मौजूद रहे। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, रतन शर्मा, अनुज मोदी, अमित सरावगी, मनोज माहेश्वरी, अंकित सिंह, हर्ष मिश्रा, मनोज खेतावत, उपेन्द्र पांडे सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भंडारे में सहयोग किया।





