धनबाद में नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी सामान जब्त

धनबाद : बरवाअड्डा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साधोबाद गांव के समीप ताराटांड़ जंगल में चल रही नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार देर रात की गई इस

नकली अंग्रेजी शराब
धनबाद के जंगल में चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, छापेमारी में खुलासा

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : बरवाअड्डा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साधोबाद गांव के समीप ताराटांड़ जंगल में चल रही नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार देर रात की गई इस छापेमारी में पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली शराब और इसे बनाने की सामग्री जब्त की है।

Read More : रांची HEC क्षेत्र में बस्तीवासियों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

नामी ब्रांड के रैपर और स्पिरिट बरामद

पुलिस के अनुसार, मौके से कच्चा स्पिरिट, नामी-गिरामी अंग्रेजी शराब ब्रांडों के नकली रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन और दर्जनों पेटियों में तैयार रखी गई नकली शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह घने जंगल का फायदा उठाकर लंबे समय से यहां अवैध रूप से नकली शराब तैयार कर रहा था और उसकी सप्लाई विभिन्न इलाकों में कर रहा था।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे कारोबारी, तलाश जारी

छापेमारी की भनक मिलते ही अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोग अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल के रास्ते मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद सभी सामान को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वाले तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *