कतरास में भारी वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, माइंस में काम ठप

धनबाद : कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह स्थित STG आउटसोर्सिंग माइंस में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माइंस परिसर में एक भारी वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय मधुसूदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार

कतरास
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण।

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह स्थित STG आउटसोर्सिंग माइंस में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माइंस परिसर में एक भारी वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय मधुसूदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका शरीर जमीन में दब गया। मृतक निकटवर्ती बटी कैलूडीह क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे के तुरंत बाद पूरे माइंस परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Read More : ब्रिक्स समिट के बीच बड़ा फैसला, 21 सितंबर से शुरू होगी दिल्ली-गुआंगझू फ्लाइट

परिजनों और ग्रामीणों ने माइंस का काम पूरी तरह रोका

हादसे की सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। वहीं, घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण आउटसोर्सिंग माइंस पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने माइंस में चल रहे काम को पूरी तरह से बंद करा दिया। बड़ी संख्या में लोगों के जमा हो जाने से कंपनी का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद मो. शहाबुद्दीन ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

परिवहन व्यवस्था में लापरवाही का आरोप, सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग

घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने माइंस प्रबंधन पर परिवहन व्यवस्था में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रबंधन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आउटसोर्सिंग माइंस आबादी वाले क्षेत्र के बेहद करीब है, इसलिए भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की कि वाहनों के आवागमन वाले स्थानों पर स्पष्ट साइन बोर्ड और अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके। फिलहाल कतरास पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और माइंस में कामकाज ठप है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *