वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर संजय सेठ ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर : परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर गाजीपुर के धामूपुर स्थित अब्दुल हमीद धाम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धा-सुमन

संजय सेठ

अपनी भाषा में पढ़ें

गाजीपुर : परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर गाजीपुर के धामूपुर स्थित अब्दुल हमीद धाम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री ने 21 परमवीर जल स्मारक, वीर अब्दुल हमीद संग्रहालय और भारतीय सेना की ओर से स्थापित टैंक तथा निष्क्रिय सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में देश के वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। भारतीय सेना की ओर से परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

1965 के युद्ध में दिखाई अदम्य वीरता

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस और असाधारण वीरता का परिचय दिया था। दुश्मन के शक्तिशाली पैटन टैंकों का बहादुरी से मुकाबला करते हुए उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि वीर अब्दुल हमीद के अद्वितीय शौर्य और वीरता के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

युवाओं के लिए प्रेरणा है वीर अब्दुल हमीद का जीवन

संजय सेठ ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। उनका बलिदान आज भी देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि अब्दुल हमीद धाम में स्थापित स्मारक, संग्रहालय और सैन्य प्रदर्शनी के माध्यम से वीर अब्दुल हमीद सहित देश के वीर सैनिकों की गौरवगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे स्मारक युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने के साथ भारतीय सेना के वीर जवानों के त्याग और बलिदान से उन्हें परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव सहित भारतीय सेना के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शहीदों के परिजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.