कुल्टी में तेज बारिश के बीच मिनीबस पलटी, महिला और बच्चा घायल

बंगाल : कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी क्षेत्र में गुरुवार को तेज बारिश के दौरान एक मिनीबस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा चिनकुड़ी से रानीगंज जाने वाले मार्ग पर हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन

मिनीबस

अपनी भाषा में पढ़ें

बंगाल : कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी क्षेत्र में गुरुवार को तेज बारिश के दौरान एक मिनीबस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा चिनकुड़ी से रानीगंज जाने वाले मार्ग पर हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मिनीबस टिनाकुड़ी से रानीगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने सड़क पर सामने आ रही एक मोटरसाइकिल को बचाने का प्रयास किया। लगातार बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी नरम और फिसलन भरी थी। इसी वजह से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में महिला और बच्चा घायल

मिनीबस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों की मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही नियामतपुर फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने पलटी हुई मिनीबस को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। बस हटाने के बाद मार्ग पर यातायात को सामान्य कराने की कोशिश की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.