रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से गुरुवार को सेवा कार्य की कड़ी को अगे बढ़ाते हुए मंच की अध्यक्ष श्रीमती शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राजधानी के पहाड़ी टोला सृजन हेल्प स्कूल, में मुख-बधिर बच्चों एवं विद्यालय के सेवकों के बीच छाता का वितरण किया गया। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए बच्चों एवं सेवकों की आवश्यकता को समझते हुए यह सेवा कार्य किया गया।
इस मौके पर मंच की अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि जन सेवा सर्वोच्च सेवा है। इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि शाखा के द्वारा लगाातार समय- समय पर सेवा कार्य किए जाते रहे हैं और आगे भी जारी रहेगें। इस अवसर पर शाखा की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और सेवा के इस भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।






