लेवी वसूलने निकले राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

हजारीबाग: आपराधिक गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के दो कथित सक्रिय सदस्यों को लेवी और रंगदारी की रकम वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के

राहुल दुबे गिरोह

अपनी भाषा में पढ़ें

 हजारीबाग: आपराधिक गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के दो कथित सक्रिय सदस्यों को लेवी और रंगदारी की रकम वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से 40 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को गिद्दी थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह का एक सक्रिय सदस्य काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से कोयला कारोबारियों से लेवी और रंगदारी वसूलने के लिए गिद्दी क्षेत्र की ओर आ रहा है।
सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई और पुलिस टीम गठित कर इलाके में निगरानी शुरू की गई। पुलिस को बाद में जानकारी मिली कि लेवी की रकम वसूलने के बाद आरोपी बुण्डु बसरिया होते हुए रामगढ़ की ओर निकल रहे हैं।
इसी दौरान तॉगी गिद्दी मेन रोड के पास पुलिस टीम ने बाइक का पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों को मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया गया।
 40 हजार रुपये और बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मन्नु कुमार साव (19 वर्ष), पिता प्रमोद साव, निवासी सौदागर मोहल्ला, रामगढ़ कैंट और अविनाश कुमार (करीब 18 वर्ष), पिता राजेश साव, निवासी कोरीटोला मुंडा टोली, रामगढ़ के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान पुलिस ने 1500 रुपये के 80 नोट, यानी कुल 40 हजार रुपये नकद, सफेद और नीले रंग के दो Vivo Android मोबाइल फोन और काले रंग की Pulsar मोटरसाइकिल (JH24M-6620) बरामद की। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कोयला कारोबारियों से लेवी और रंगदारी वसूलने की तैयारी में थे।
 मामले में प्राथमिकी दर्ज
मामले में गिद्दी थाना कांड संख्या 30/26, दिनांक 10 सितंबर 2026 के तहत BNS की धारा 111(2)(b), 111(3), 308(3) और 308(4) में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और कथित लेवी वसूली के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *