TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय हिरासत में, CID की कार्रवाई

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में जमीन से जुड़े एक कथित अवैध खरीद-फरोख्त मामले में सीआईडी (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव (PA) सुमित रॉय को राज्य की CID टीम ने हिरासत में ले लिया है।

अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में जमीन से जुड़े एक कथित अवैध खरीद-फरोख्त मामले में सीआईडी (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सचिव (PA) सुमित रॉय को राज्य की CID टीम ने हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के तुरंत बाद की गई।

Read More : रांची रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, जांच में जुटी पुलिस

कालीघाट स्थित आवास से हिरासत में लिए गए सुमित रॉय

प्राप्त जानकारी के अनुसार, CID की टीम ने सुमित रॉय को कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास से हिरासत में लिया। यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल के साल्बोनी इलाके में सरकारी जमीन की कथित अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है। इस मामले में जांच एजेंसी CID पूर्व में भी सुमित रॉय को पूछताछ के लिए कई बार समन जारी कर चुकी थी।

सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर लगी रोक हटी

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 6 अगस्त को सुमित रॉय की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए थे। हालांकि, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया और गिरफ्तारी पर लगी रोक के आदेश को वापस ले लिया। शीर्ष अदालत का फैसला आते ही CID ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुमित रॉय को हिरासत में ले लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *