रांची: चैंबर चुनाव को लेकर पी-21 टीम ने बुधवार को अपर बाजार में पदयात्रा कर व्यवसायियों से जनसंपर्क किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर व्यवसायियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को जाना।
पूनम आनंद ने कहा कि चैंबर चुनाव को लेकर पी-21 टीम व्यवसायियों के बीच लगातार जनसंपर्क कर रही है। टीम का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना है। चैंबर को व्यापारियों के हितों की मजबूती से आवाज उठाने वाला सक्रिय मंच बनाने के लिए टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।
मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि अपर बाजार के व्यवसायियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पी-21 टीम व्यापारियों के हितों और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चैंबर को मजबूत एवं जवाबदेह बनाने के लिए काम करेगी
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पी-21 टीम अपर बाजार समेत पूरे व्यापारिक समुदाय के हित में ठोस पहल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पी-21 टीम व्यापारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी मजबूती से काम करेगी
शैलेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि चैंबर को व्यापारियों के साथ लगातार संवाद बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं को संबंधित मंचों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पी-21 टीम व्यापारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी मजबूती से काम करेगी। पदयात्रा में अमित कुमार पाठक, अमित श्रीवास्तव, अमित सिंघानिया, अनीश सिंह, अरूप नंदी, देवनंदन उरांव, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, एमडी सलीम, पूनम आनंद, प्रमिला कुमारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सजल श्रोथ, संतोष कुमार, संतोष उरांव, शैलेंद्र कुमार सुमन, शंकर शंभु राजेश, सुबोध जायसवाल, सुमन शर्मा, सुनील अग्रवाल, सूरज सेठ समेत अन्य लोग मौजूद थे।