PNB करेंसी चेस्ट से मिले 17.29 करोड़ के जाली नोट, मैनेजर गिरफ्तार

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट से मिले 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोटों के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने फरार चल रहे बैंक मैनेजर और एफआईआर में नामजद

PNB

अपनी भाषा में पढ़ें

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट से मिले 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोटों के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने फरार चल रहे बैंक मैनेजर और एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे मामले में नकली करेंसी से जुड़ी कथित साजिश की जांच आगे बढ़ने की उम्मीद है। मामला 29 अगस्त को सामने आया था। सदर बाजार थाना पुलिस को PNB की सहारनपुर करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा बरामद होने की सूचना मिली थी।

Read More : पर्यूषण महापर्व का दूसरा दिन: माता देवकी के प्रसंग से मिली क्षमा की सीख

प्रारंभिक जांच में बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। पुलिस ने सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की थी। बाद में 3 सितंबर को NIA ने इस मामले को अपने स्तर पर दोबारा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान अमित कुमार को फरार आरोपी के रूप में चिन्हित किया गया था। अब NIA ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। NIA के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है। एजेंसी नकली करेंसी से जुड़ी पूरी साजिश का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आने वाले दिनों में मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

करेंसी चेस्ट से लगी शाखा पर भी नजर

इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट मिलने के बाद करेंसी चेस्ट से जुड़े बैंकिंग कामकाज की पड़ताल जांच का अहम हिस्सा बनी हुई है। इसी क्रम में चेस्ट से सटी शाखा के कर्मचारियों से भी संपर्क साधा जा रहा है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारियां क्या थीं और करेंसी चेस्ट से उनका आधिकारिक संपर्क किस स्तर तक था।

कैश के आने-जाने की भी जांच

जांच में बैंक में नकदी के आने-जाने, नोटों की गिनती और उनके सत्यापन की प्रक्रिया पर भी ध्यान दिया जा रहा है। संबंधित दस्तावेजों और बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकदी से जुड़े कामकाज में कौन-कौन से कर्मचारी शामिल थे। बैंक परिसर और उसके आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी जांच के दायरे में आ सकती है।

सहारनपुर SSP ने दी जानकारी

सहारनपुर के एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि पूर्व बैंक मैनेजर अमित कुमार को NIA ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की जांच NIA कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *