रांची: चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। टीम के सदस्य अधिक से अधिक चैंबर सदस्यों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसके लिए पदयात्रा, बैठकों के साथ-साथ मोबाइल फोन के माध्यम से भी सदस्यों से संपर्क साधा जा रहा है।
also read : JH Live की खबर का असर : पंडरा बाजार की समस्याओं पर टीम तुलसी सक्रिय, जल्द पहुंचेगी मंत्री
मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के तहत टीम के सदस्यों ने जेजे रोड, जैन मंदिर रोड, बड़ालाल स्ट्रीट, वेस्ट मार्केट, ईस्ट मार्केट, नॉर्थ मार्केट, कार्ट सराय रोड समेत अन्य व्यापारिक क्षेत्रों में पदयात्रा की। इस दौरान दुकानदारों एवं चैंबर सदस्यों से मुलाकात कर टीम के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की गई। टीम के सदस्यों ने कहा कि चैंबर को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं व्यापारियों के हित में प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने सदस्यों से टीम के प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।
पूर्व अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया और प्रवीण जैन छाबड़ा ने जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि चैंबर को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं व्यापारियों के हितों के लिए प्रभावी बनाने के उद्देश्य से टीम तुलसी पटेल चुनाव मैदान में है। चैंबर के सदस्यों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सदस्यों से टीम के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ये रहे शामिल
बिंदुल वर्मा, संजय चौधरी, मंटू जालान, सुबोध सर्राफ, रमेश मोदी, विष्णु धानुका, अरुण पोद्दार, धर्मेंद्र गुलगुलिया, राजकुमार अग्रवाल, ललित पोद्दार, अशोक चौधरी, पवन शर्मा, आदित्य मल्होत्रा, मुरारी मंगल, पारस जैन, बिमल केडिया, सतीश पटवारी, रोहित साबू, गौरव सहगल, अरुण जैन, ललित जैन, महाबीर थर्ड, अजित जैन, गगनदीप सिंह सेठी, कुलदीप सिंह, दीपक, नारायण माहेश्वरी, भारत नवयुवक संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, मनीष साहू, बंकट जालान, मुकेश जालान समेत चैंबर के कई सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान टीम के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन एवं मतदान की अपील की गई।
पदयात्रा में तुलसी पटेल, सीए आदित्य शाह, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भारतीय, ज्योति कुमारी, कमलेश संचेती, कुलवंत सिंह, मनीष सराफ, मोनिका गोयनका, नवजोत अलंग, पूजा ढाढा, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, विकास झाझरिया, विकास विजयवर्गीय समेत अन्य लोग मौजूद थे।






