पितृ पक्ष 2026 कब से शुरू होगा? जानें श्राद्ध की पूरी तिथियां

नई दिल्ली : हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाला यह पखवाड़ा पितरों (पूर्वजों) की आत्मशांति, तृप्ति और आशीर्वाद प्राप्त करने का समय होता

पितृ पक्ष
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाला यह पखवाड़ा पितरों (पूर्वजों) की आत्मशांति, तृप्ति और आशीर्वाद प्राप्त करने का समय होता है। पौराणिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अवधि में पितरों की आत्माएं पृथ्वी पर आती हैं और अपने वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। पितृ पक्ष में विधि-विधान से पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है।

Read More : पूजा में किस देवता को कौन सा फूल चढ़ाएं? जानें सही विधि

कब से शुरू होगा पितृ पक्ष 2026?

पंचांगीय गणनाओं के अनुसार, वर्ष 2026 में पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर (शनिवार) से हो रही है। इस दिन पूर्णिमा तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। वहीं, पितृ पक्ष का समापन 10 अक्तूबर (शनिवार) को सर्वपितृ अमावस्या के दिन होगा। धार्मिक मान्यता है कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन उन सभी ज्ञात और अज्ञात पितरों का पार्वण श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु की सही तिथि ज्ञात नहीं होती है।

पितृ पक्ष 2026 : तिथि एवं श्राद्ध कैलेंडर

वर्ष 2026 के पितृ पक्ष के दौरान तिथियों का विस्तृत ब्योरा इस प्रकार है :

दिनांकवारतिथिश्राद्ध
26 सितंबरशनिवारभाद्रपद पूर्णिमापूर्णिमा श्राद्ध
27 सितंबररविवारप्रतिपदाप्रतिपदा श्राद्ध
28 सितंबरसोमवारद्वितीयाद्वितीया श्राद्ध
29 सितंबरमंगलवारतृतीयातृतीया श्राद्ध
30 सितंबरबुधवारचतुर्थीचतुर्थी और पंचमी श्राद्ध
1 अक्तूबरगुरुवारषष्ठीषष्ठी श्राद्ध
2 अक्तूबरशुक्रवारसप्तमीसप्तमी श्राद्ध
3 अक्तूबरशनिवारअष्टमीअष्टमी श्राद्ध
4 अक्तूबररविवारनवमीनवमी श्राद्ध
5 अक्तूबरसोमवारदशमीदशमी श्राद्ध
6 अक्तूबरमंगलवारएकादशीएकादशी श्राद्ध
7 अक्तूबरबुधवारद्वादशीद्वादशी श्राद्ध
8 अक्तूबरगुरुवारत्रयोदशीत्रयोदशी श्राद्ध
9 अक्तूबरशुक्रवारचतुर्दशीचतुर्दशी श्राद्ध
10 अक्तूबरशनिवारअमावस्यासर्वपितृ श्राद्ध

सर्वपितृ अमावस्या 2026 कब है…

पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 9 अक्तूबर 2026 को रात 09:35 बजे शुरू होगी। इसका समापन अगले दिन 10 अक्तूबर 2026 को रात 09:20 बजे होगा। ऐसे में साल 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्तूबर, शनिवार को मान्य होगी।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। सूचना और तथ्यों की सटीकता एवं संपूर्णता के लिए संबंधित धार्मिक एवं पंचांग स्रोतों का भी संदर्भ लिया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *