JPSC-JSSC भर्ती धांधली पर भाजपा का बड़ा आंदोलन, जानें पूरा कार्यक्रम

रांची : JPSC, JSSC CGL सहित सभी भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित व्यापक धांधली के खिलाफ भाजपा ने चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी 8 से 11 सितंबर तक 24 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के साथ DC और SP कार्यालयों

भाजपा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : JPSC, JSSC CGL सहित सभी भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित व्यापक धांधली के खिलाफ भाजपा ने चार दिवसीय राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी 8 से 11 सितंबर तक 24 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के साथ DC और SP कार्यालयों का घेराव करेगी। भाजपा की मांग है कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर झारखंड सरकार द्वारा दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। साथ ही परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए।

Read More : सत्य निकेतन इमारत हादसे में मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार, जांच जारी

अलग-अलग जिलों में बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा

भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि आंदोलन के लिए विभिन्न जिलों में पार्टी के प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर ये नेता संबंधित जिलों में आंदोलन का मोर्चा संभालेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू
8 सितंबर को रांची, 9 सितंबर को सरायकेला और 11 सितंबर को खूंटी में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी
8 सितंबर को दुमका, 9 सितंबर को पाकुड़, 10 सितंबर को साहेबगंज और 11 सितंबर को गोड्डा में मोर्चा संभालेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
8 सितंबर को हजारीबाग, 10 सितंबर को धनबाद और 11 सितंबर को लोहरदगा में शामिल होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा
8 सितंबर को जमशेदपुर, 9 सितंबर को बोकारो और 11 सितंबर को रामगढ़ में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव
9 सितंबर को सिमडेगा, 10 सितंबर को गुमला और चाईबासा तथा 11 सितंबर को गिरिडीह में आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
8 सितंबर को गढ़वा में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय
10 सितंबर को चतरा और 11 सितंबर को जामताड़ा में शामिल होंगे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश
9 सितंबर को पलामू और 10 सितंबर को लातेहार में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल
9 सितंबर को कोडरमा में शामिल होंगे।

पूर्व मंत्री नीरा यादव
11 सितंबर को देवघर के कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इन जिलों में किस दिन होगा आंदोलन?

अमर कुमार बाउरी ने बताया कि 8 सितंबर को रांची, दुमका, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर और गढ़वा में आंदोलन होगा। 9 सितंबर को कोडरमा, साहिबगंज, बोकारो, पलामू, सिमडेगा और चाईबासा में प्रदर्शन किया जाएगा। 10 सितंबर को सरायकेला, पाकुड़, धनबाद, गुमला, लातेहार और चतरा में कार्यक्रम निर्धारित है। वहीं, 11 सितंबर को रामगढ़, देवघर, लोहरदगा, खूंटी, गोड्डा और जामताड़ा में भाजपा प्रदर्शन करेगी।

जिलावार संयोजकों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी

कार्यक्रम के लिए जिलावार संयोजक भी बनाए गए हैं। रांची और देवघर के लिए गणेश मिश्रा, सरायकेला के लिए बालमुकुन्द सहाय, खूंटी के लिए नीलकंठ सिंह मुंडा और दुमका के लिए सुनील सोरेन को जिम्मेदारी दी गई है। पाकुड़ के लिए कृष्णा महतो, साहिबगंज के लिए अनंत ओझा, गोड्डा और धनबाद के लिए दिलीप वर्मा तथा हजारीबाग, गढ़वा और पलामू के लिए भानु प्रताप शाही को संयोजक बनाया गया है। लोहरदगा के लिए अमित सिंह, सिमडेगा के लिए मुनेश्वर साहू, गुमला के लिए मनीर उरांव, गिरिडीह के लिए सरोज सिंह और चाईबासा के लिए गीता कोड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जमशेदपुर के लिए आभा महतो, बोकारो के लिए अमर कुमार बाउरी, रामगढ़ के लिए राकेश प्रसाद, चतरा के लिए अमरदीप यादव, जामताड़ा के लिए सुनील सोरेन, लातेहार के लिए मनीर उरांव और कोडरमा के लिए शालिनी बैसखियार को जिम्मेदारी दी गई है।

छात्रों पर दर्ज मुकदमों को लेकर भाजपा का अल्टीमेटम

अमर कुमार बाउरी ने बताया कि पिछले दिनों भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव के माध्यम से राज्य सरकार को छात्रों पर दर्ज मुकदमे हटाने का अल्टीमेटम दिया था। उनके मुताबिक, राज्य सरकार की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद भाजपा ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि भाजपा छात्रों की न्याय की लड़ाई में हर कदम पर मजबूती से खड़ी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *