रांची में रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

रांची : रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आजाद बस्ती और रमजान कॉलोनी, कांटाटोली शाखा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत, नृत्य, नाटक समेत कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का मनोरंजन किया। बच्चों ने अपने शिक्षकों को गुलाब

शिक्षक दिवस
रेड सी स्कूल में बच्चों ने शिक्षकों को दिया सम्मान।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आजाद बस्ती और रमजान कॉलोनी, कांटाटोली शाखा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत, नृत्य, नाटक समेत कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का मनोरंजन किया। बच्चों ने अपने शिक्षकों को गुलाब के फूल, कार्ड और उपहार देकर सम्मानित किया। बच्चों के प्यार और सम्मान से शिक्षक काफी खुश नजर आए। छात्रों ने स्कूल के सपोर्टिंग स्टाफ को भी प्यार भरा तोहफा देकर सम्मानित किया।

Read More : जन्माष्टमी पर रांची में सेवा पहल, RIMS के पास बांटी गई खिचड़ी

शिक्षकों की भूमिका पर दिया जोर

स्कूल की प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा ने बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाते ही नहीं हैं, बल्कि बच्चों में नई सोच, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की क्षमता भी पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और देश की तरक्की में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। स्कूल के सरपरस्त डॉ. एम. एन. जुबेरी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ इंसानियत, अच्छाई, मोहब्बत, देशभक्ति और माता-पिता की सेवा का संस्कार भी देते हैं। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को भारत के दूसरे राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। समारोह के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

समारोह में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. एम. एन. जुबेरी, स्कूल की प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा, हेड इंचार्ज सना अनाम, तनवीर अहमद, अली जुबेरी के अलावा किरण कुमारी, शजरा, बेनज़ीर, आयशा, सादिया, ऑफ़िया, सोहना, मोज़जमा, ज़ैनब, मिदहत, सिमरन, रहमानी सर, इफ़त, सीरीन, फ़रिया, मुश्कान, मनव्वर, चंदा और सदफ़ मौजूद थीं। रेड सी रामज़ान कॉलोनी शाखा से कहकाशां परवीन, आयशा वसीम, सबा नाज़, फ़िज़ा अनवर, सरिता लकड़ा, आफरीन खान, फरहिन परवीन, शाहीन परवीन और नूर फातिमा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। स्कूल के सपोर्टिंग स्टाफ से रेनू मुंडा, नेहा कुमारी, बाबू भाई, चाँद भाई, राजा भाई, शकील भाई, खुर्शीद भाई आदि भी समारोह में मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *