धनबाद में शराब दुकान के बाहर खूनी संघर्ष, युवक के सिर पर फोड़ी बोतल

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित विदेशी शराब दुकान के बाहर बीती रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आपसी विवाद में लोयाबाद सात नंबर निवासी अविनाश चौहान के सिर पर हमलावरों ने बियर की बोतल से हमला

शराब दुकान

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित विदेशी शराब दुकान के बाहर बीती रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आपसी विवाद में लोयाबाद सात नंबर निवासी अविनाश चौहान के सिर पर हमलावरों ने बियर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

Read More : शिक्षक दिवस पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने डॉ. राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि

दोस्त से मिलने गया था पीड़ित

मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 10 बजे की है। पीड़ित अविनाश चौहान अपने एक दोस्त से मुलाकात करने के लिए लोयाबाद स्थित विदेशी शराब दुकान के समीप गया था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद हर्षित चौहान नामक युवक से किसी बात को लेकर उसकी बहस और तू-तू मैं-मैं हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि हर्षित चौहान, उसके भाई रंजीत चौहान और उनके साथी सूरज सेन ने मिलकर अविनाश पर हमला कर दिया। आरोपियों ने अविनाश के सिर पर बियर की खाली बोतल दे मारी, जिससे उसका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा।

थाने में जुटी भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोग लोयाबाद थाने पहुंच गए, जिससे पुलिस स्टेशन परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को संभाला। इस बाबत लोयाबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर (SI) रोहित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *