केरल में भीषण सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

त्रिशूर : केरल के त्रिशूर जिले के कैपामंगलम इलाके में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। NH-66 पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी मालवाहक लॉरी से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में तमिलनाडु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के आठ छात्रों

केरल
खड़े ट्रक से टकराई कार।

अपनी भाषा में पढ़ें

त्रिशूर : केरल के त्रिशूर जिले के कैपामंगलम इलाके में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। NH-66 पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी मालवाहक लॉरी से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में तमिलनाडु के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के आठ छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 11:42 बजे पनम्बिक्कुन्नू सेंटर के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी 8 लोग तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित पीएसएनए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र थे और उनकी उम्र लगभग 20 वर्ष थी।

Read More : कोडरमा घाटी में टैंकर पलटा, चालक फंसा रहा और तेल लूटते रहे लोग

कार काटकर निकाले गए शव

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह लॉरी के नीचे घुस गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। कार के अगले हिस्से में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए गाड़ियों के मलबे को कटर से काटना पड़ा। कार में सवार सभी आठों युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतकों में से पांच की पहचान सलेम निवासी विश्वा, डिंडीगुल निवासी सूर्या व युवा संजीत, तथा मदुरै निवासी संतोष व प्रसन्ना के रूप में हुई है। शेष तीन अन्य छात्रों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, सभी छात्र छुट्टी बिताने के लिए केरल आए थे।

स्ट्रीट लाइट और साइनबोर्ड न होने का आरोप

कैपामंगलम थाना पुलिस ने शुरुआती जांच पूरी कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। इधर, स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि एनएच-66 पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, लेकिन वहां पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और चेतावनी साइनबोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इसी वजह से रात के समय बाहर से आने वाले चालकों को रास्ता समझ नहीं आता और आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिस और मोटर वाहन विभाग (MVD) की टीम दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *